
निकालकर तैयार कर लें गर्म कपड़े, जल्द सर्दी पकड़ेगी जोर
कानपुर। नवंबर का महीना खत्म होने को है और ठंड अभी उतनी नहीं पड़ी जिसकी उम्मीद थी। ऐसे में कई लोगों ने अभी तक गर्म कपड़े निकाले ही नहीं है। पर अगर ऐसा नहीं किया है तो जल्द ही गर्म कपड़े निकालकर तैयार कर लें। जल्द ही सर्दी बढऩे वाली है। एक दो दिन में मौसम करवट लेगा और बारिश होगी। जिसके बाद तापमान और नीचे जाएगा। बारिश के चलते दिन में भी धूप कम रहेगी, जिससे दिन में भी ठंडक का एहसास बढ़ जाएगा।
इन शहरों में होगा असर
कानपुर समेत प्रदेश के दर्जन भर जिलों में ठंड के सीजन की पहली बारिश 27 नवंबर को संभावित है। मौसम विभाग के अनुसार घने बादल की वजह से दिन में धूप प्रभावित रहेगी। इसके साथ ही सर्दी का मौसम और जोर पकड़ेगा। विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा चित्रकूट, औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कन्नौज में 27 नवंबर को बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। सोमवार को भी दिन में बादल होने से धूप कम निकली।
कोहरे से बढ़ेगा प्रदूषण
सुबह और शाम कोहरे की वजह से एक्यूआई में बढ़त होगी। दिन में धूप से तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद दिन का तापमान बढऩे और न्यूनतम पारे के लगातार नीचे जाने की उम्मीद है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री और अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 27 नवंबर से अधिकतम पारा 29 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नवंबर में अभी तक सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। इसी तरह अधिकतम पारा 27 डिग्री तक लुढक़ चुका है। इस महीने सामान्य तापमान न्यूनतम 13.5 और अधिकतम 29.3 डिग्री सेल्सियस निर्धारित किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को महानगर और इसके आसपास हल्की बारिश हो सकती है।
Published on:
26 Nov 2019 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
