कानपुर

Kanpur में सज गई बाजार,नग वाले वस्त्रों की इस दीपावली बढ़ गई मांग

Diwali 2023: कानपुर में दीपावली त्यौहार के चलते बाजारों में रौनक लौट आई है। वही दीपावली भगवान गणेश व लक्ष्मी के लिए नगों वाले वस्त्रों की मांग खूब है। व्यापारियों की माने तो इस बार अच्छे व्यापार होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Nov 08, 2023
Kanpur में सज गई बाजार,नग वाले वस्त्रों की इस दीपावली बढ़ गई मांग

Diwali 2023: दीपावली भगवान गणेश व लक्ष्मी के लिए नगों वाले वस्त्रों की मांग खूब है। ये नग वाले वस्त्र कानपुर में तो बनाए गए हैं। इसके अलावा गुजरात से भी ये आए हैं। दूसरी ओर शहर के सभी मोहल्लों के बाजारों में भगवान के वस्त्र,माला,लड़ियां और वंदनवार की दुकानें सज गई हैं।

सड़कों के किनारे भगवान के वस्त्रों से चमक रही दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार नगों के वस्त्र की खूब मांग है। 150 से 500 रुपये में ये वस्त्र मिल रहे हैं। वहीं इनके साथ ही वेलवेट के इंब्राइडरी वाले आसन की सबसे ज्यादा मांग है। 10 रुपये से 200 रुपये की रेंज में ये आसन कई रंगों में हैं। इनके साथ ही सनील वाले आसन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

कानपुर के बाजारों के अलावा जनरलगंज और हटिया की गलियां खरीदारों से भरी हुई हैं। शहर में बनने वाली रेशम की माला की इस बार भी खूब बिक्री है। इस साथ ही दीपावली के मौके पर घरों के दरवाजों के साथ ही मंदिरों के पट पर वंदनवार लगाए जाते हैं। इन्हें शुभ माना जाता है। जिसके चलते मारवाड़ी वंदनवार लुभा रहे है।

Also Read
View All

अगली खबर