ऐसे लोगों को जाल में फंसाते
पुलिस की मानें तो आरोपी, सामान लेने के दौरान दुकानदार को ये रुपये के बदले डॉलर देते थे। झांसा देते कि डॉलर कूड़े में पड़े मिले हैं। सस्ते के लालच में लोग ठग जाते। ये लोग नकली नोट भी खपाते थे। इनसे बरामद नोट भी एक ही नंबर के हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 डॉलर का एक और 100 व 50 रुपये के 96 जाली नोट (कुल 20 हजार रुपये), तीन बांग्लादेशी सिम, दर्जन भर सिम कवर, पांच मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, 1250 ग्राम चरस बरामद की है।