
अनुमान लगाया जा रहा है कि टोल टैक्स दरों में 5% तक की बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
NHAI हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी करता है। पिछले साल 2024 में जून में दरें बढ़ाई गई थीं, हालांकि आमतौर पर यह वृद्धि अप्रैल से लागू होती है। इस साल भी 25 मार्च तक नई दरों की सूची जारी होने की संभावना है, और 1 अप्रैल से नई दरें प्रभावी हो जाएंगी।
टोल टैक्स बढ़ने का असर उन सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों पर पड़ेगा, जो हाईवे पर नियमित रूप से यात्रा करते हैं। हालांकि, कुछ वाहनों को इस वृद्धि से छूट मिलेगी, जिनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, थ्री व्हीलर, ऑटो, दोपहिया वाहन, एंबुलेंस और कुछ अन्य विशेष श्रेणी के वाहन शामिल हैं। हालांकि, कुछ शहरों में दोपहिया वाहनों से भी टोल वसूला जाता है, इसलिए स्थानीय नियमों के अनुसार यह बदलाव लागू होगा।
टोल टैक्स में यह बढ़ोतरी कानपुर मंडल से जुड़े कई टोल प्लाजा पर लागू होगी, जिनमें प्रमुख रूप से कानपुर-अलीगढ़ हाईवे के कंठी नवादा टोल प्लाजा, कानपुर-इटवा हाईवे के बारा जोड़ टोल प्लाजा, अनंतराम टोल प्लाजा, उन्नाव हाईवे का नवाबगंज टोल प्लाजा और कानपुर-फतेहपुर हाईवे के टोल प्लाजा शामिल हैं।
टोल टैक्स की बढ़ोतरी को लेकर वाहन चालकों और आम नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोग इस बात से असंतुष्ट हैं कि हर साल दरें बढ़ती रहती हैं, लेकिन कभी कम नहीं की जातीं। कई लोगों का मानना है कि अगर इसी तरह टोल दरें बढ़ती रहीं, तो लोग निजी वाहनों से यात्रा करना कम कर देंगे। यात्रियों की मांग है कि सरकार को इस विषय पर विचार करना चाहिए और टोल टैक्स में राहत देने के विकल्प तलाशने चाहिए।
Published on:
22 Mar 2025 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
