24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बहनों की बीच की लड़ाई का इतना खौफनाक अंत किसी ने नहीं सोचा था, सबकी आंखों में आए आंसू

दो बहनों की बीच हुई लड़ाई का परिणाम इतना खतरनाक हुआ कि छोटी बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी। 10 वर्षीय बहन की मौत से घर में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि खोजने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन नहीं मिली। बाद में उसका शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 min read
Google source verification
दो बहनों की बीच की लड़ाई का इतना खौफनाक अंत किसी ने नहीं सोचा था, सबकी आंखों में आए आंसू

दो बहनों की बीच की लड़ाई का इतना खौफनाक अंत किसी ने नहीं सोचा था, सबकी आंखों में आए आंसू

बहनों के बीच हुई लड़ाई का ऐसा अंत किसी ने नहीं सोचा था। जैसा इस 10 वर्षीय बहन ने किया है। जो भंडारा भंडारा से खाना खाकर वापस आई थी। जिस पर बड़ी बहन में देर से आने का कारण पूछा। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। घटना के समय दोनों बहनों की मां अपने मायके गई हुई थी। रात को जब पिताजी प्राइवेट नौकरी से वापस आए तो खाते समय बड़ी बहन ने शिकायत की। इस पर पिता ने दोनों को डांट कर शांत करा दिया। लेकिन छोटी बहन गुस्से में घर से बाहर निकल गई और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारी जनों में कोहराम मच गया।

मामला चकेरी थाना क्षेत्र के नेताजी नगर निवासी के साथ घटी है। दिव्यांशी (10) पुत्र संतोष चौरसिया ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारी जनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संतोष ने बताया कि बीते शुक्रवार को उनकी बेटी दिव्यांशी का बड़ी बेटी भव्या से झगड़ा हो गया था। शाम को ड्यूटी से आने के बाद उसने शिकायत की। शिकायत के दौरान दोनों बहने फिर एक बार लड़ने लगी। जिस पर उन्होंने डांट दिया और चुप करा दिया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

संतोष कुमार के अनुसार इस बीच दिव्यांशी घटना से नाराज हो गई और घर से बाहर निकल गई। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी भी पीछे-पीछे गई और घर चलने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मानी। इस बीच वह पीएसी मोड़ की तरफ मुड़कर आगे जाने लगी। भव्या ने लौटकर घर में जानकारी दी। उन्होंने खोजबीन किया। लेकिन नहीं मिली। खोजबीन करने के दौरान श्याम नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट दिव्यांशी का शव पड़ा मिला। इस संबंध में श्याम नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांशी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।