4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजीपी ओपी सिंह अचानक पहुंचे कानपुर, अपराधियों पर नकेल कसने के दिए निर्देश

डीजीपी ने एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसएसपी, एसपी समेत सभी एएसपी और सीओ के साथ मीटिंग ली..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 6 Feb 2018, 8:54 AM IST

UP DGP OP Singh visit Kanpur UP hindi news

डीजीपी ओपी सिंह एकाएक पहुंचे कानपुर, अपराधियों पर नकेल कसने के दिए निर्देश

कानपुर. यूपी के डीजीपी ओमप्रकाश सिंह सोमवार की देर शाम एकाएक कानपुर आ धमके, जिसके चलते पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। डीजीपी सीधे पुलिस लाइन पहुंचे और एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसएसपी, एसपी समेत सभी एएसपी और सीओ के साथ मीटिंग ली। इस मौके पर लचर कानून व्यवस्था पर अफसरों की जमकर क्लास लगाई और अपराध, अपराधियों के खत्में के निर्देश दिए। कानपुर में हाल के दिनों में हत्या, लूट, चोरी सहित गंभीर अपराधों पर सुधार करने कर लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश अफसरों को दिये। उन्होंने महिला सुरक्षा, पीड़ितों के न्याय देने व दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही करने की बात विभागीय अधिकारियों से कही।


लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

यूपी के नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह बिना सूचना के सोमवार को कानपुर पहुंचे। वह सबसे पहले पुलिस लाइन गए और पूरे जोन के अफसरों के साथ थानेदारों को यहीं पर बुला लिया। डीजीपी ने शहर में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए इनके रोकने के साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों के अलावा थानेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। बिल्हौर में पत्रकार की हत्या के खुलासे के बारे में एसएसपी अखिलेश मीणा से जानकारी ली। साथ ही महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को सड़क पर उतरने के निर्देश दिए।


लोगों से मित्रता के साथ आएं पेश

डीजीपी ने कहा कि पुलिस की छवि को लेकर आएदिन शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए पुलिस बल को अपने छवि सुधारनी होगी। थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत स्नेह पूर्वक सुनें ओर बिना लेटलतीफे के मुकदमा दर्ज करें। साथ ही स्थानीय लोगों के साथ बैठकर उनसे संवाद करें और मोहल्लों की समस्याओं को सुनें। थानेदार सुबह 10 बजे अपने कार्यालय में पहुंचे और थाने में आने वाले फरियादी की बात खुद सुनें। पुलिस अगर ठीक से अपना काम करे तो अपराध और अपराधी अपने आप ही खत्म हो जाएंगे।


नहीं बचने चाहिए अपराधी

डीजीपी ने अफसरों को निर्देश दिए कि शहर के नामी, वांटेड, फरार अपराधियों की सूची बनाएं और उनको अरेस्ट कर जेल भेंजे। अपराधियों के परिजनों से बात कर उन्हें सरेंडर के लिए कहें, बावजूद नहीं मानने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। सरकार के मंशानुसार पुलिस को कार्य करना होगा। इस मौके पर डीजीपी ने कल्याणपुर इंस्पेक्टर से उनके यहां बढ़ रहे अपराधों के बारे में पूछा तो वह कुछ बता नहीं पाए। इस पर डीजीपी गुस्से से लाल हो गए और थानेदारों से सुधर जाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने एसएसपी से कहा कि लापरवाह थानेदारों की सूची बनाएं और उन पर कार्रवाई करें।