
governor Ram Naik inaugurated PHD commerce workshop
कानपुर। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक मंगलवार को छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षंत समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे। राज्यपाल ने इस मौके पर स्टूडेंट्स को उपाधियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा विधायक संगीत सोम के विवादित बयान पर कहा कि ताजमहल हमारे देश का अनमोल रत्न है। इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं मनाना चाहिए। राज्यपाल ने पूर्व प्रदेश मंत्री आजम खान के बारे में कहा कि वे सूर्खियों में बने रहने के लिए राजनैतिक बयान देते रहते हैं। लेकिन मैंने तीन साल में कभी भी उनके बारे में पूछे गए प्रश्न का जवाब नहीं दिया।
संगीत सोम के बयान पर साध गए चुप्पी-
यूपी के राज्यपाल कानपुर विश्वविद्यायल के 32वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए शहर पहुंचे। यहां राज्यपाल रामनाईक ने मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम द्वारा ताज महल पर दिये विवादित बयान के प्रश्न पर बचाव करते हुए कहा, कि मैं उन्हें डिफेंड करने के लिए यहां नहीं आया। हां, इतना जरूर कहूंगा कि ताजमहल हमारे देश का एक रत्न है। इतिहास में क्या लिखा है और क्या नहीं इस पर बहस करने का अभी वक्त नहीं है। प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ रहा है और हम सबको विवादित बयानों पर ध्यान नहीं देते हुए अपने समाज को स्वच्छता और शिक्षा के लिए जागरूक करना चाहिए।
विवादित बयानबाज आजम-
राज्यपाल ने कहा कि आजम अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं, इसलिए उनके बयानों पर अब कोई ध्यान नहीं देता। देश के धरोहरों को लेकर प्रदेश की सरकार का सकारात्मक रूख है। राज्यपाल ने कहा, इसका सबसे बड़ा उदाहरण राम की नगरी अयोध्या में दीपावली पर होने वाला आयोजन होगा। जिसे पूरा देश और दुनिया देखेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार अच्छा काम कर रही है, जिसकी सराहना करनी चाहिए। जब-जब अखिलेश सरकार ने अच्छा काम किया हमने तरीफ की। अगर जहां वर्तमान गलत काम करेगी तो हम उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे।
1233 स्टूडेंट्स को डिग्री देकर नवाजा-
राज्यपाल ने मंगलवार सीएसजेएम विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान 1233 छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा। इस दौरान राज्यपाल द्वारा 50 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि देकर बेहतर भविष्य व दीपावली के त्योहार की शुभकामनाएं दी। इस मौक़े पर राज्यपाल रामनाईक ने विश्वविघालय में नव निर्माणित सौ कमरों के स्वर्ण जयन्ती पुरुष छात्रावास का उद्धाटन भी किया। राज्यपाल ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं और यहां शिक्षा लेकर किसी भी फील्ड पर जाएं, वहां स्वच्छता और गरीबी हटवाने के लिए अपना योगदान दें।
Published on:
17 Oct 2017 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
