3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के दरोगा ने व्यापारी को जुआरी बता लूटा, कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज, फर्जी दरोगा भी गिरफ्तार

कानपुर में दरोगा के ऊपर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसने व्यापारी को जुआरी बता कर 5 लाख से अधिक की लूट की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अन्य घटना में फर्जी दरोगा फॉलोअर के साथ गिरफ्तार किया गया है।

2 min read
Google source verification
फर्जी दरोगा गिरफ्तार (फोटो सोर्स- 'X' police commissioner)

फोटो सोर्स- 'X' police commissioner)

कानपुर में व्यापारी ने दरोगा पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। अपनी तहरीर में व्यापारी में बताया कि दरोगा ने उसे जुआरी बताया और उसके पास रखें 5.70 लाख रुपए लूट लिया। इस संबंध में व्यापारी ने एसीपी कर्नलगंज से शिकायत की। बात डीसीपी सेंट्रल और फिर पुलिस कमिश्नर तक पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। इधर सजेती थाना पुलिस ने फर्जी दरोगा को फॉलोअर के साथ गिरफ्तार किया है।

जालौन का रहने वाला व्यापारी

उत्तर प्रदेश के जालौन के एट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरौना निवासी आसिफ शेख ने बताया कि बीते मंगलवार को अपने ड्राइवर के साथ कर्नलगंज आए थे। जहां से वह लौट रहे थे। दोपहर के समय नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चुन्नीगंज के पास जागेश्वर मंदिर चौकी प्रभारी नितिन पूनिया ने उनकी कार को रुकवा लिया और अपने साथ बैराज चौकी ले गए। ‌बैराज चौकी पर उनके साथ अभ्रदता की गई। उसे जुआरी बताया गया। उनके पास रखे 5.70 लख रुपए लूट लिए।

आसिफ शेख ने कर्नलगंज एसीपी से की शिकायत

आसिफ शेख ने इस संबंध में कर्नलगंज एसीपी अमित चौरसिया से शिकायत की। व्यापारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अमित चौरसिया ने डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार को इसकी जानकारी दी। प्रॉपर चैनल से होते हुए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार तक बात पहुंची। उन्होंने दरोगा के खिलाफ सख्त एक्शन लिया और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कमिश्नर तक बात पहुंचने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आसिफ शेख की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में नवाबगंज थाना थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि व्यापारी की तस्वीर दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फर्जी दरोगा फॉलोअर के साथ गिरफ्तार

इधर सजेती थाना पुलिस ने फर्जी दरोगा आजाद सिंह पुत्र मानसिक निवासी डुहरू गजेला कानपुर को फर्जी फॉलोअर सौरव सिंह भदोरिया पुत्र जयवीर सिंह निवासी डुहरू गजेला थाना सजेती को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से फर्जी पुलिस परिचय पत्र, गस्ती प्रपत्र, दो बेल्ट, एक मोबाइल, नेम प्लेट, चार पीतल के स्टार, एक एयर पिस्टल होलेस्टर के साथ बरामद किया गया। इसके खिलाफ पीस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Story Loader