15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Train Accident News: यूपी में हुए भीषण ट्रेन हादसे की 10 दर्दनाक तस्वीरें, देखकर कलेजा कांप उठेगा

उड़ीसा में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। हादसे की तस्वीरें और विडियो जैसे-जैसे बाहर आ रहे हैं। उनको देखते ही कलेजा मुंह को आ जा रहा है। किसी का हाथ कट गया है, किसी का पैर तो किसी की गर्दन। बैग, मोबाइल फोन और यात्रियों के लगेज ढ़ेर बनकर पटरियों पर बिखरे पड़े हैं। सफेद चादर में लिपटी लाशों की ढेर को मुर्दाघर और हॉस्पिटल में लगातार पहुंचाया जा रहा है।

3 min read
Google source verification
cover_iameg_train_.jpg

खबर लिखे जाने तक उड़ीसा ट्रेन हादसे में कुल 280 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 900 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। यह घटना इस सदी की सबसे भयानक और खौफनाक ट्रेन एक्सीडेंट है।


हम आपको यूपी के उन दो खौफनाक ट्रेन हादसों के बारे में बताने जा रहे है। जिसको पढ़कर और घटना की तस्वीरों को देखकर आपका कलेजा कांप उठेगा।

पहली घटना में गैस कटर से काट कर बोगी से निकाली गई थीं लाशें


घटना नंबर एक: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी आज से साढ़े 6 साल पहले 20 नवंबर 2016 के दिन उड़ीसा की तरह ही खौफनाक घटना घटित हुई थी। मामला कानपुर जिले का था। पुखरायां के पास इंदौर से पटना जा रही इंदौर-पटना एक्सप्रेस- 19321 रविवार तड़के करीब 3.10 बजे कानपुर के पास पुखरायां में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतर गईं। उस घटना में 142 लोगों की मौत हुई थी और 200 लोग घायल हुए थे।

भगवान जगन्नाथ के दरबार से पूरी से आने वाली ट्रेन का फीरोजाबाद में हुआ था एक्सीडेंट


घटना नंबर दो: दूसरी खौफनाक घटना 20 अगस्त 1995 की है यानी आज से ठीक 28 साल पहले की। पूरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस फिरोजाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस हादसे में कुल 250 लोगों की मौत हो गई थी और 250 लोग घायल हुए थे।

खबर पढ़ने के बाद आइए नीचे अब उन भयानक तस्वीरों को देखते हैं...

कानपुर ट्रेन हादसे में युवक की लाश बोगी में फंस गई थी। मंजर बेहद ही खौफनाक है। IMAGE CREDIT:
दूसरी तस्वीर में एक युवक की पैरों की उंगलियां कट गईं थी। IMAGE CREDIT:
तीसरी तस्वीर दिल को झकझोर देने वाली है। मलबों में कुछ बच्चों की लाशें भी मिली थीं। IMAGE CREDIT:
चौथी तस्वीर देखकर आप घटना के लेवल का अंदाजा लगा सकते हैं। IMAGE CREDIT:
तस्वीर नंबर 5: पटरी से उतरने के बाद कोच एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए थे। IMAGE CREDIT:
तस्वीर नंबर 6: क्रेन की मदद से एक दूसरे पर चढ़े कोच को अलग किया गया था। हादसे में कुल 142 लोगों की मौत हुई थी। IMAGE CREDIT:
तस्वीर नंबर 7: डॉग स्क्वाड की मदद से कोच में फंसी लाशों का पता लगाया गया था। IMAGE CREDIT:
तस्वीर नंबर 8: कोच के हालात तात्कालिक मंजर को बयां करने के लिए काफी हैं। कुल 900 लोग घायल भी हुए थे। IMAGE CREDIT:
तस्वीर नंबर 9: उस हादसे ने रेलवे को यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहतर करने के लिए तकनीकी के उपयोगिता रास्ते पर बल दिया था। IMAGE CREDIT:
तस्वीर नंबर 10: यह तस्वीर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की है जो फीरोजाबाद में कालिंदी एक्सप्रेस से टकरा गई थी। इस हादसे में कुल 250 लोगों की मौत हो गई थी और इतने ही घायल हुए थे। IMAGE CREDIT: