
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की देखें सूची
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
कानपुर / उन्नाव. कांग्रेस ने आज अपने विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। एआईसीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उन्नाव की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। जिसमें निर्भया कांड जैसी घटना में पीड़िता की मां का भी नाम शामिल है। वहीं कानपुर की 4 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। आज की सूची में कानपुर देहात से एक भी नाम को शामिल नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्नाव की जिलाध्यक्ष को भी टिकट दिया गया है। जबकि कानपुर से अजय कपूर, सोहेल अख्तर अंसारी, प्रमोद कुमार जयसवाल, कनिष्का पांडे का नाम सूची में शामिल है
कानपुर की सूची में अजय कपूर उषा रानी कोरी शामिल
कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में कानपुर के 209 बिल्लौर से उषा रानी कोरी, 214 आर्य नगर से प्रमोद कुमार जायसवाल को टिकट दिया गया है। इसी प्रकार 215 किदवई नगर से अजय कपूर, 216 कानपुर कैंट से सोहेल अख्तर अंसारी, 217 महाराजपुर से कनिष्का पांडे को टिकट दिया गया है। अभी 210 बिठूर, 211 कल्याणपुर, 212 गोविंद नगर, 213 शीशामऊ, और 218 घाटमपुर के प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी नहीं की गई है। अभी यहां पर अधिकृत प्रत्याशी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें
उन्नाव में 6 विधानसभा में 3 पर महिलाएं
उन्नाव जिले की 6 विधानसभा सीटों में से तीन पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। यह सभी प्रत्याशी महिलाएं हैं। 162 बांगरमऊ से आरती बाजपेई 164 मोहन आरक्षित से मधु रावत 165 उन्नाव सदर से आशा सिंह को टिकट दिया गया है। अभी भगवंत नगर, पुरवा और सफीपुर के प्रत्याशी के नामों का इंतजार है।
यह भी पढ़ें
कानपुर देहात के प्रत्याशियों को करना पड़ेगा इंतजार
कानपुर देहात की 4 विधानसभा सीटों में से एक पल भी प्रत्याशी के नामों की घोषणा नहीं की गई है। कानपुर देहात में चार विधानसभा आए हैं। जिसमें 205 रसूलाबाद, 206 अकबरपुर रनिया, 207 सिकंदरा और 208 भोगनीपुर शामिल है।
Updated on:
13 Jan 2022 04:24 pm
Published on:
13 Jan 2022 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
