2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather alert: आज रात में मूसलाधार बारिश, 9 अगस्त को 100 प्रतिशत बारिश का अलर्ट

अगस्त के महीने में मानसून 2024 का असर दिखाएं पड़ रहा है। आज रात बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। 9 अगस्त को मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर मंडल के जिलों में अगले दो से तीन दिन तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है बौछारें भी आती रहेगी बीच-बीच में धूप निकल सकती है मौसम सुहाना रह सकता है सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ट्रैक्टर सन सुनील पांडे ने बताया कि दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे 8 से 11 अगस्त के बीच मानसून 2024 का असर दिखाई पड़ेगा बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी दी गई है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कानपुर मंडल में कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया जिला शामिल है।

यह भी पढ़ें: सपा के पूर्व विधायक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे एमपी एमएलए कोर्ट, बोले- इंसाफ होना बाकी है

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी पानी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 60‌ प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में भी झमाझम बारिश होगी। बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा कानपुर में 9 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में जमकर बारिश होगी आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है बारिश होने का अनुमान 81 प्रतिशत है जबकि रात में तेज हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश होने का अनुमान 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Story Loader