
आईएमडी ने जून महीने के पहले सप्ताह के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। कानपुर में आज शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि अधिकतम 46 डिग्री को पार कर चुका है। आगामी शनिवार 1 जून को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश होने की संभावना है।
सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 2 जून से 5 जून के बीच मौसम में जबरदस्त बदलाव आएगा। धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। बढ़ते तापमान को लेकर उन्होंने बताया कि 1994 के बाद 31 मई सबसे गर्म दिन रहा। जब आज का अधिकतम तापमान 46.02 डिग्री रिकार्ड किया गया। 1995 में 31 मई का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जबकि 1994 और 1988 में 46 डिग्री तापमान था।
कैसा रहेगा आज रात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
1 जून को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 1 जून दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है।
Updated on:
01 Jun 2024 06:51 am
Published on:
31 May 2024 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
