
UP Weather Forecast Winter Cold Wind Alert
कानपुर. UP Weather Forecast Winter Cold Wind Alert. दिवाली (Diwali) के बाद तापमान (UP Weather) में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, रातें सर्द बनी हुई है लेकिन दिन का तापमान अब भी गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। लोगों को दिन में सर्द हवाओं से राहत मिलेगी। हालांकि, रात में पारा गिरने से ठंड जरूर बढ़ेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर पश्चिम हवाओं के आने से ठंड में इजाफा होगा।
उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण आ रहा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने कहा कि मौसम मे हो रहा यह बदलाव उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण है। एक दो दिन में जैसे ही आसमान से बादल छटेंगे, वैसे ही तापमान में गिरावट आने लगेगी और ठंड बढ़ने लगेगी। इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बादलों की वजह से तापमान में इजाफा हो सकता है।यह मौसम किसानों के लिए बुवाई के लिहाज से अच्छा है। किसान खरीफ की खड़ी फसलों की कटाई/मड़ाई तथा रबी की फसलें जैसे-गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, अलसी, आलू व सब्जियों आदि की बुवाई कर सकते हैं।
Published on:
14 Nov 2021 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
