18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather:जानिए क्या रहेगा आज का तापमान, उमस करेगी परेशान.?

UP Weather: कानपुर में 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather:जानिए क्या रहेगा आज का तापमान, उमस करेगी परेशान.?

UP Weather:जानिए क्या रहेगा आज का तापमान, उमस करेगी परेशान.?

UP Weather: कानपुर में चिलचिलाती धूप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिसके चलते दोपहर के मध्य सड़कों पर व बाजारों में सन्नाटा नजर आता है। बुधवार को भी कानपुर व कानपुर देहात में गर्मी व उमस का सितम देखने को मिलेगा। जिसके चलते गुरुवार को कानपुर में 41 डिग्री तक पारा पहुंचने की संभावना है। वही मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 9 जून से कानपुर व कानपुर देहात में हल्की बारिश होने की संभावना है।

हो सकती है हल्की बारिश

सीएसए विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं यूपी में आ रही हैं। ऐसे में 9 जून तक कई इलाकों में धूल भरी आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम वैज्ञानिक की माने तो जल्द ही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिल सकती है।

बुधवार का दिन कुछ इस तरह

चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक की माने तो रविवार का दिन कानपुर व उसके आसपास के जिलों का अधिकतम (डिग्री.से.) :42.0 (+1.0)

न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) :23.0 (-4.3)

सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 50 प्रतिशत

सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 24 प्रतिशत

हवा की औसत गति : 3.6 कि.मी./घंटा

हवा की दिशा- उत्तर -पश्चिम

वर्षा (मि०मी०) : 0.0