Temperature reached 32 degrees in February मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा। न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक आने वाले हफ्ते में बारिश से इंकार कर रहे हैं। जानते हैं 1 मार्च तक के मौसम का हाल-
Temperature reached 32 degrees in February मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आसमान साफ रहेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि तेज धूप निकलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। 4.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी प्रचंड रूप दिखाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं दिन में मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रविवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।
सोमवार 24 फरवरी का तापमान 13 डिग्री से लेकर 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार 25 फरवरी का तापमान 15 डिग्री से 29 डिग्री के बीच रहेगा। बुधवार 26 फरवरी का तापमान 17 डिग्री से 31 डिग्री, गुरुवार 27 फरवरी का तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच, शुक्रवार 28 फरवरी का तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच, शनिवार एक मार्च का तापमान 17 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में बारिश की कोई संभावना नहीं है।