17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा विधायक रागिनी सोनकर को जवाब- “मैं आपकी पीड़ा समझ सकता हूं”

CM Yogi Adityanath reply to SP MLA Ragini Sonkar मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा विधायक रागिनी सोनकर के पूछे गए सवाल पर जवाब दिया कि कुछ लोग देश की तरक्की को अच्छा नहीं मानेंगे। उनका पर्सनल एजेंडा होता है। मैं आपकी पीड़ा को समझ सकता हूं। ‌12 लाख करोड रुपए की मिली इकोनामी वित्तीय वर्ष के अंत में साढे 27 लाख करोड़ की बन जाएगी।

2 min read
Google source verification
विधानसभा में मौजूद सपा विधायक रागिनी सोनकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath reply to SP MLA Ragini Sonkar विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने सपा विधायक रागिनी सोनकर के पूछे गए सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपकी पीड़ा को समझ सकता हूं। आपका नेता भी बोलते हैं कि भारत कभी विकसित देश नहीं बन सकता है। आप भी उनका अनुसरण ही करेंगी कि उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनामिक नहीं बन सकता है। समाजवादी पार्टी की मंशा के अनुरूप आपका वक्तव्य सही है। लेकिन भारत आज दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि 2027 में भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी वाला देश बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के 140 करोड़ जनता को इससे गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: “डीएम हो तो कानपुर जैसे वरना…” जो काम 7 सालों में नहीं हुआ वह 10 मिनट में हो गया

उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा विधायक रागनी सोनकर ने विधानसभा में सवाल पूछा था कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कार्य योजना क्या है? यह लक्ष्य कब तक प्राप्त हो जाएगा? इसका जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कुछ लोगों को यह अच्छा न लग रहा हो। क्योंकि जिन लोगों का पर्सनल एजेंडा होता है। वह देश के विकास को अच्छा नहीं मानेंगे। प्रधानमंत्री की प्रेरणा और उनके विजन के कारण उत्तर प्रदेश भी 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी की तरफ बढ़ रहा है। जिसके लिए सरकार 10 सेक्टरों में कार्यक्रम चला रही है। हर सेक्टर की मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव स्तर का अधिकारी नियुक्त किया गया है। महीने में एक बार वरिष्ठ मंत्री इसकी समीक्षा करते हैं।

मुख्यमंत्री डेस बोर्ड के माध्यम से होती है मासिक समीक्षा

सीएम डेस्क बोर्ड के माध्यम से भी इसकी मासिक समीक्षा होती है। हर 3 महीने में वह स्वयं भी इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए 3 साल में हमने जो टारगेट बनाया था। उसे प्राप्त किया है। जब हमारी सरकार आई थी तो उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी 12 लाख करोड़ थी। इस वित्तीय वर्ष के अंत में साढ़े 27 लाख करोड़ रुपए की इकोनॉमी हो जाएगी। यह ऐसे समय हो रहा है‌। जब दुनिया आर्थिक मंदी और वैश्विक महामारी कोरोना से गुजरी थी। ‌उत्तर प्रदेश की ग्रोथ रेट सर्वाधिक है।