
UP rain update मौसम विभाग ने कानपुर (Kanpur weather update) के लिए अगले 7 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 12 जुलाई, 13 जुलाई, 14 जुलाई, 15 जुलाई, 16 जुलाई, 17 जुलाई और 18 जुलाई को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिलों में बारिश होने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। आगामी 13 जुलाई को सुबह बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। दिन और रात में भी बारिश हो सकती है। कानपुर मंडल में 6 जिले हैं। जिनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया शामिल है।
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में (Kanpur) आज रात में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 62 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है। रात का अधिक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री है। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 13 जुलाई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह बूंदाबांदी होने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 45 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री है। देर रात बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 56 प्रतिशत बारिश हो सकती है। दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कानपुर मंडल के जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज शामिल है। यहां पर भी कानपुर नगर की तरह ही मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बादल गरजने के साथ रुक-रुक कर बारिश की हो सकती है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेगी।
Published on:
12 Jul 2024 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
