मौसम विभाग के अनुसार कानपुर के आसपास के जिलों में आज गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। लेकिन आज से तापमान बढ़ना शुरू हो रहा है। जिससे गर्मी का असर दिखाई पड़ेगा। जानते हैं इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव के तापमान और मौसम के विषय में
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में आज से तापमान बढ़ने की शुरुआत होगी। पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं का असर कम पड़ेगा। अब दक्षिण और पश्चिम हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। एक बार फिर मौसम 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास जाने की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल कल भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव के मौसम के विषय में-
27 मई इटावा का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। शाम को आसमान साफ रहेगा।
28 मई रविवार का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
फर्रुखाबाद का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। शाम को आसमान साफ रहेगा।
रविवार 28 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कन्नौज का मौसम
भारी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। दक्षिण दिशा से हवा आने वाली हवा का असर दिखाई पड़ेगा। इसकी गति लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।
28 मई रविवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें: Unnao news: विधायक अनिल सिंह ने कहा कि उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा जा रहा, जानें पूरा मामला
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना काफी कम है।
28 मई रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।