26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मौसम तंत्र एक्टिव, बेमौसम बारिश का अलर्ट

Weather system active in Arabian Sea and Bay of Bengal मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर को सुबह के समय कानपुर मंडल के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, औरैया में मौसम आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे।
2 min read
Google source verification

Weather system active in Arabian Sea and Bay of Bengal मौसम विभाग के अनुसार भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों और बने मौसम तंत्र सक्रिय है।‌ जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बरसात हो रही है। मौसम में परिवर्तन दिखाई पड़ रहा है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पहला सिस्टम अरब सागर के ऊपर का डिप्रेशन है जिसके कारण कई क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं और बारिश हो रही है। ‌ जबकि दूसरा सिस्टम कम दबाव का क्षेत्र है दोनों सिस्टम के बीच हवा का बहाव दिखाई पड़ रहा है। जिसमें एक पश्चिम तो दूसरा पूर्व की ओर घूम रहा है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में बारिश हो रही है। ‌

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मोंथा चक्रवात अब अंदर की ओर बढ़ रहा है। जिसका असर कानपुर मंडल के जिलों में दिखाई पड़ेगा। औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद में कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं जोरदार बारिश होने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। कल सुबह के समय कानपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है। दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। 3.6 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में कल का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। इटावा में कल सुबह के समय हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात में भी सुबह के समय हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। एक नवंबर से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग