
Monsoon 2022
मई महीने के अंतिम सप्ताह में मौसम में काफी उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ रहा है। आंधी तूफान के साथ बारिश ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने के बाद अब लगातार नीचे गिर रहा है। आगामी 25 मई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है। यही स्थिति उन्नाव की भी रहने की संभावना है। जहां सुबह आसमान साफ रहने की जानकारी मिल रही है। जबकि दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम को कम बारिश की भी संभावना बताई जा रही है।
आज शाम आसमान साफ है। वहीं तापमान 29 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आगामी 25 मई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम को हल्की फल्की बारिश होने की भी संभावना है। आगामी 26 मई को रात में आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। वही दोपहर में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
आगामी 25 मई को उन्नाव का मौसम खुशनुमा रहेगा। जहां दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं शाम को बारिश की भी जानकारी मिल रही है। 25 मई का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शाम को हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है। हवा की रफ्तार लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। आगामी 26 मई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में आंशिक रूप से बादल रहने की जानकारी मिल रही है।
Published on:
24 May 2022 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
