
Weather update: न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर बढ़ा, जानें मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी अंतर है। दोपहर में गर्मी और भोर पहर (early morning) में अभी भी ठंड का एहसास होता है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर है।
इटावा का मौसम
आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में हवा लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। आगामी 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
कन्नौज का मौसम
आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। दोपहर में तेज हवा चलने की संभावना है। आगामी 8 अप्रैल शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है।
फर्रुखाबाद का मौसम
आज यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में गरम हवा चलने की भी संभावना है। शाम का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की जानकारी मिल नहीं है। आगामी 8 अप्रैल शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी भी नहीं है।
यह भी पढ़े: Unnao: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, अदालत ने सुनाई सजा, जाने पूरा मामला
उन्नाव का मौसम
आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 36 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। आगामी शनिवार 8 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी मिल रही है।
Published on:
07 Apr 2023 08:23 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
