मौसम विभाग ने कानपुर मंडल के लिए पूर्वानुमान और चेतावनी जारी किया है। जिसके अनुसार आज 15 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 5 से 15 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दिन में धूप भी निकलेगी। रात में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति कानपुर मंडल के जिले कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया की रहने वाली है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार 11 जुलाई के तापमान में वृद्धि होगी। अगले 7 दिनों तक रोजाना रुक-रुक कर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। दिन में 56 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। वहीं रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि 30 प्रतिशत बारिश हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री एवं न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छिटपुट बादल गरजने के साथ आंधी और बारिश होने का भी अलर्ट है। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बादल गरजने के साथ जमकर बारिश होगी। परवर्ती हवाओं के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने का की संभावना है। इससे गर्मी से लोगों का हाथ मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 12 जुलाई का तापमान 27 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 13 जुलाई का तापमान 27 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 73 प्रतिशत बारिश हो सकती है। सोमवार 14 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 15 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 16 जुलाई बुधवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 72 प्रतिशत बारिश हो सकती है। गुरुवार 16 जुलाई का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 65 प्रतिशत बारिश हो सकती है।