
उन्नाव में अज्ञात शव का शिनाख्त करते हुए पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चाकू भी बरामद हुआ है। जिससे युवक की हत्या की गई थी। अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि गंदा नाले के पास काफी खून पड़ा हुआ था। काफी खोजबीन के बाद नाले के पुलिया पर शव बरामद हुआ। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद हुई छानबीन में मृतक की पहचान हुई। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक फरार है। घटना अचलगंज थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनखेड़ा गंदा नाला पुलिया पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसके शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। इस संबंध में थाना में मुकदमा दर्ज करने के बाद शिनाख्त का प्रयास किया गया। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। जिसकी पहचान इमरान उर्फ काले खान पुत्र अब्बास निवासी अखलाक नगर गंगा घाट के रूप में हुई।
अचलगंज थाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक इमरान की पत्नी शीबा (24) पुत्री अनवार हुसैन निवासी अखलाक नगर थाना गंगा घाट ने अपने प्रेमी फरमान उर्फ चुन्ना पुत्र फुलमान शेख निवासी तुरकिया बदरका थाना गंगा घाट के साथ मिलकर हत्या की। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए हत्या आरोपियों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते उन्होंने यह हत्या की है।
हत्यारोपियों ने बताया कि जिसमें रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली पुत्र अब्दुल समद निवासी तुरकिया बदरका थाना गंगा घाट भी शामिल है। दोनों ने चाकू से काटकर हत्या की। अचलगंज थाना पुलिस ने बताया कि रफीक कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। इधर दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक, उप निरीक्षक जितेंद्र पांडे, उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण द्विवेदी आदि शामिल थे।
Updated on:
09 Jul 2025 09:51 pm
Published on:
09 Jul 2025 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
