कानपुर

Weather update: रविवार सबसे गर्म दिन रहेगा, लू चलने की संभावना, जानें मौसम का हाल

कानपुर के आसपास के दिनों में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन आ रहा है। पश्चिम, उत्तर और दक्षिण पूर्व हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। जानते हैं इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव का मौसम कैसा रहेगा?

2 min read
May 11, 2023
Weather update: रविवार सबसे गर्म दिन रहेगा, लू चलने की संभावना, जानें मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश कानपुर के आसपास के जिलों में लू से जनजीवन प्रभावित रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रविवार सबसे गर्म दिन होगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। आइए जानते हैं इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव के मौसम के विषय में-

इटावा का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। दिन में लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

12 मई शुक्रवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

रविवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।

12 मई शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंचने की संभावना है।

इटावा का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

12 मई का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 24 रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार को तापमान अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावनाएं।

यह भी पढ़ें: Unnao horror killing update: प्रेमी को मारकर, बेटी को जिंदा फांसी पर लटकाया, पिता सहित सात पर मुकदमा दर्ज

उन्नाव का मौसम

आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 12 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Published on:
11 May 2023 07:21 am
Also Read
View All

अगली खबर