
Pattrika
आज शुक्रवार 25 मार्च को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की जानकारी है। लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चल सकती है। शाम तक यही स्थिति बनी रहेगी। जबकि उन्नाव में मौसम साफ रहने की संभावना है दिन में खिली धूप निकलेगी। हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। गर्मी से लोग परेशान रहेंगे 39 डिग्री का तापमान बताने के लिए पर्याप्त है कि मौसम कितना गर्म रहेगा।
मार्च महीना मौसम केे रिकॉर्ड तोड़ रहा है नवरात्र के पहले मार्च महीने में ठंड अपनी उपस्थिति का एहसास कराती थी। लेकिन इस वर्ष मार्च महीना काफी गर्म रहा। नवरात्र में मौसम ठंडा रहता था। लेकिन नवरात्र के पहले ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग केे अनुसार न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रहनेे की संभावना है वहीं दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी दी जा रही है। शाम को भी तेज गति से हवा चलनेे की संभावनाा है। आगामी 26 मार्च दिन शनिवार को मौसम साफ रहने की जानकारी मिल रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम
उन्नाव में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहनेे की जानकारी दी जा रही है। हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। रात मेंं भी मौसम साफ रहने कीीी जानकारी मिल रही है।
Published on:
25 Mar 2022 08:05 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
