17 जुलाई 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Weather warning : प्री-मानसून का कहर, दिन और रात में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

Pre-monsoon havoc, heavy rain with storm मौसम विभाग ने के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान आंधी तूफान के साथ कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होने की संभावना है। ‌

Pre-monsoon havoc, heavy rain with storm मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में महीने के बाकी दिनों में बारिशों वाला मौसम रह सकता है। इस दौरान कभी तेज धूप भी निकाल सकती है। उमस बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में अधिकतम तापमान में क्रमशः 13-14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री की कमी आ सकती है। इस महीने 45 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। कानपुर में सोमवार 23 जून को सबसे अधिक 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रविवार 22 जून को भी यही स्थिति रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बिकरू कांड: घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के दौरान दिए गए 6.5 लाख रुपए, दी गई वसूली की नोटिस

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में भी तापमान में कमी रही। आसमान में बादल छाए रहें। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा 17 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर में आंधी चलने की संभावना है। इसके साथ ही 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में भी बादल गरजने के साथ आंधी और भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 18 जून बुधवार का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने के साथ 52 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 19 जून गुरुवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।‌ आकाशीय बिजली गिरने के साथ 65 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार 20 जून को तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है और 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।