16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां इस तरह गणपति की निकाली गई यात्रा, गजानन के स्वागत में जमकर झूमे, लोग रह गए आश्चर्यचकित

गणेश महोत्सव को लेकर लोग इस समय हर्षौल्लास में हैं। जनपद के इस नगर में भी लोगों ने शोभायात्रा निकाली और जमकर नाचे झूमे। वहीं झांकी की ऐसी प्रस्तुति दी गयी कि लोग आश्चर्य में पड गये।

2 min read
Google source verification
ganesh

यहां इस तरह गणपति की निकाली गई यात्रा, गजानन के स्वागत में जमकर झूमे, लोग रह गए आश्चर्यचकित

कानपुर देहात-गणेश चतुर्थी को लेकर जनपद में गजानन का स्वागत कर उल्लास का माहौल व्याप्त है। जगह जगह सजे पंडालों में जयकारों के साथ भगवान गणेश की स्थापना व पूजन के बाद भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी झींझक में बैंडबाजे के साथ भगवान बिघ्नेश्वर की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल युवाओं के जयकारों से माहौल भक्ति मय बना रहा। कस्बे में गणेश महोत्सव के शुभारंभ के पूर्व बैंड बाजों के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। ये शोभा यात्रा नगर के बड़े चौराहे से शुरू होकर रेल बाजार, बस्ती, ओमनगर, शंकरगंज, द्वारिका गंज होकर पुन: बड़ा चौराहा पहुंची। भक्तों ने गजानन के स्वागत के लिए पूरे नगर को भव्य रूप से सजाया है।

इस दौरान जगह जगह यात्रा का इंतजार कर रही महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर गणपति का भव्य स्वागत किया। पूरी यात्रा महिला व पुरुष भक्तों ने चढ़ौती चढ़ाकर मंगलमय की कामना की। वहीं शंकर पार्वती की झांकियों ने सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनमोहक झांकियों को देखने वालों की भीड़ उमड़ी रही। करीब 4 घंटे की इस विशाल यात्रा के बाद गणेश प्रतिमा को विधि विधान से वेदमंत्रों के बीच कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किया गया। इस दौरान भीम मराठा, रंजन कुशवाहा, रजोली गुप्ता, अम्बर गुप्ता, राहुल मराठा, बैभव मराठा आदि युवा यात्रा के दौरान डीजे पर जमकर नाचे और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम संयोजक टीम से रजोली गुप्ता ने बताया कि अन्य वर्षों की तरह इस वर्ष भी गणेश महोत्सव कार्यक्रम के पूर्व भव्य शोभा यात्रा निकाली गयीं, जिसमें सैकड़ो लोगों ने शरीक होकर शोभा यात्रा को सफल बना दिया। महोत्सव में प्रत्येक दिन संध्या के समय आरती के बाद विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति प्रख्यात कलाकारों द्वारा दी जायेगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन गणेश विसर्जन कर गजानन को विदाई दी जाएगी और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समूचे नगर सहित आस पास के लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।