2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur news: कानपुर के नौबस्ता में युवक ने पत्नी की नाक काटी, बेटी का कत्ल कर खुद भी लगा ली फांसी

Kanpur news: कानपुर के नौबस्ता में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में बुधवार रात पूरा परिवार तबाह कर डाला। उसने पत्नी की नाक काट दी। बेटी को गला दबाकर मार डाला और खुद फांसी लगा ली।

2 min read
Google source verification
Wife nose cut daughter killed, young man himself hanged in Kanpur

Kanpur news: कानपुर के नौबस्ता में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध संबंधों के शक में बुधवार रात एक युवक ने अपना पूरा परिवार तबाह कर डाला। उसने पहले पत्नी की नाक काट दी। फिर बेटी को गला दबाकर मार डाला और खुद फांसी पर लटक गया। दो बेटों को जिंदा छोड़ दिया। सुबह फोन न उठाने पर घर भेजे गए युवकों के जरिए सूचना पुलिस तक पहुंची। महिला का इलाज हो रहा है। डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया नौबस्ता में पत्नी की नाक काटी बेटी का कत्ल कर खुद भी फांसी लगा ली रात में दोनों का विवाद हुआ है। छोटे ने रुखसार की नाक काट ली। बेटी ने सम्भवत बीच बचाव का प्रयास किया। उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद छोटे ने खुद फांसी लगा ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि किशोरी को कैसे मारा गया था। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में फिर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

तीन बच्चों संग निर्माणाधीन मकान में रहता था छोटे शाह
फतेहपुर अमौली से जिला पंचायत सदस्य हंसपुरम निवासी बृजेश पटेल उर्फ गब्बर का निर्माणाधीन घर हनुमंत विहार गल्ला मंडी में है। इसमें उनका ड्राइवर मछरिया निवासी छोटे शाह (37) बच्चों आरजू (14), आरिफ (12) व आर्यन (10) के साथ रहता था। गुरुवार सुबह उसने छोटे को फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर दो लड़कों को घर भेजा तो छोटे कमरे में फांसी पर लटका मिला। बेटी आरजू की लाश वहीं पड़ी थी। अंदर रुखसार लहूलुहान हालत में बंधी पड़ी थी।

तीन दिन पहले ही घर लौटी थी रुखसार
छोटे शाह के भाई अनीस ने बताया कि महीनों तक झगड़े के बाद तीन दिन पूर्व रुखसार घर लौटी थी। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि भाई व भतीजी की मौत हो गई है। घर पहुंचने पर पता चला कि रात में दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें गुस्से में भाई ने ब्लेड से रुखसार की नाक काट हाथ-पैर बांध कर डाल दिया।

यह भी पढ़ें: आप ऐसे हमें छोड़कर नहीं जा सकते, इतना कहते ही बेहोश हो गई लोहा कारोबारी की पत्नी

अनीस का कहना है कि छोटे ने बेटी को क्यों मार डाला, इसका पता नहीं चल सका है। बेटे आरिफ ने बताया कि जब सुबह उठा तो पिता का शव धोती से लटका था। मैंने कैंची से धोती काट शव को उतारा। अनीस ने बताया 15 साल पहले छोटे की शादी ममेरी बहन रुखसार से हुई थी। होश में आने के बाद रुखसार ने छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Story Loader