11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीता ने कहा मुझे और मेरी ननद को थाने के पास चप्पलों से मारा, कपड़े फाड़ दिए, पुलिस खड़े देखती रही

कहते हैं बदमाश या तो जेल के अंदर है या फिर यूपी छोड़कर चला गया। लेकिन यहां थाना के पास का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। जिसे देखकर पूरी व्यवस्था पर ही प्रश्न चिन्ह लग रहा है। औरैया जिले के दिबियापुर थाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक महिलाओं को चप्पलों से पीट रहा है। एसपी ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
रीता ने कहा मुझे और मेरी ननद को थाने के पास चप्पलों से मारा, कपड़े फाड़ दिए, पुलिस खड़े देखती रही

रीता ने कहा मुझे और मेरी ननद को थाने के पास चप्पलों से मारा, कपड़े फाड़ दिए, पुलिस खड़े देखती रही

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अनूप से ब्याज पर ₹5 हजार उधार लिए थे जिसका वह बराबर ब्याज देते आ रही थी अब केवल 15 सो रुपए बकाया है अनूप गाली गलौज करता हुआ उससे पैसे मांगने लगा गाली देने से मना करने पर वह पिटाई करने लगा जिसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पीछे से अनूप भी आ गया और उसने थाने में भी पिटाई की पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है बोली थाने में पिटाई के दौरान पुलिस देखती रही लेकिन बचाने के लिए कोई नहीं आया वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है मिशन शक्ति और गुंडा माफियाओं को लेकर की जा रही बातों पर भी सवालिया निशान लगने लगा थाना के अंदर इस तरह की घटना घटना अपने आप में बड़ा प्रश्न है।

रीता और उसकी ननद ने बताया कि पहले घर में पहुंचकर उनकी पिटाई की। जब उन्होंने कहा कि वह पुलिस से शिकायत करने जा रहे हैं तो युवक पहले ही थाने में पहुंच गया और एप्लीकेशन दे दिया। जब दोनों थाने में पहुंची यहां पर अनूप ने उसकी चप्पलों से पिटाई की। बयान देते समय भी ननंद भोजाई की स्थिति काफी दयनीय थी। रीता ने कहा मुझे चप्पलों से मारा कपड़े फाड़ दिए, पुलिस खड़े देखती रही।

एसपी औरैया ने कहा

इस संबंध में बातचीत करने पर पुलिस अधीक्षक औरैया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसके कारण मारपीट की नौबत आई है। आरोपी भी पीड़ित पक्ष के रिश्ते में आता है।