साहब 24 जनवरी के शाम को किसी ने फोन पर सूचना दी कि आपके पति का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें लोहिया अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। मैं घर से अस्पताल जाने को निकली ही थी कि रोडवेज बस स्टैंड के पास चार युवक कार पर बैठे थे, जिनमें से दो को मैं पहचानती थी। कार सवार युवकों ने मुझसे कहा कि हमने ही आपके पति की हादसे की जानकारी दी थी, हम वहीं जा रहे हैं आकर कार पर बैठ जाइए। मैं वैन पर बैठ गई और कुछ दूरी जाने के बाद उन्होंने स्प्रे डालकर बेहोश कर बारी-बारी से सामूहिक रेप किया और वहीं फेंककर भाग गए। यह बात मंगलवार को फर्रुखाबाद के लाल दरवाजा चुंगी वाली गली निवासी महिला ने एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंप कर बताया।