
Nj
योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी दबंगों के हौसले बुलंद है। दबंगों की मनमानी से परेशान दिव्यांग महिला ने घर के सामने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घर बचाने की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार कुछ लोग द्वारा घर में तोड़फोड़ की गई है और घर में रखा दहेज का सामान भी उठा ले गए। घर में कब्जा करने की कोशिश की गई मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अभियुक्तों की तलाश जारी है। अभी तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि एक साल पहले वालों हनुमंत विहार योगेंद्र विहार स्थित घर से अपने दूसरे मकान में रहने के लिए आ गए थे। जो किदवई नगर नया पुरवा में स्थित है। उन्होंने बताया कि रोहित सिंह चौहान मोहित सिंह चौहान ने बीते 29 सितंबर की रात को घर का ताला तोड़ रखा सामान चोरी कर ले गए। जिसमें दहेज का भी समान था। उनकी बिटिया की नवंबर में शादी है। बोली अब कैसे बिटिया की शादी करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 3 दिन से चौकी के चक्कर काट रहे हैं। थाने भी गए। कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे अंगूठा भी लगवा लिया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मुझे उनका सामान वापस चाहिए। दबंगों के कब्जे से उनका मकान खाली कराया जाए। अपने मकान में पोस्टर लगाया कि योगी जी मेरे मकान को बचाओ
एडिशनल डीसीपी ने बताया
पोस्टर लगाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी साउथ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
13 Oct 2022 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
