5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आम के पेड़ से लटके मिले युवक युवती, एक वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग, जानिए पूरा मामला

घटना के मामले में पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों में जान देने की बात सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
आम के पेड़ से लटके मिले युवक युवती, एक वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग, जानिए पूरा मामला

आम के पेड़ से लटके मिले युवक युवती, एक वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग, जानिए पूरा मामला

कानपुर-बिल्हौर के अलौलापुर गांव में उस समय ग्रामीणों के हड़कंप मच गया, जब सुबह के समय एक पेड़ पर युवक व युवती के शव फांसी के फंदे पर झूलते मिले। ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरसों के खेत मे खड़े आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटक रहे युवक युवतियों के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के मामले में पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों में जान देने की बात सामने आई है। फिलहाल घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

कानपुर जिले के बिल्हौर क्षेत्र के अलौलापुर गांव के निवासी युवक विकास व आरती के शव गांव के बाहर खेतों में आम के पेड़ की डाल से एक ही फंदे पर लटकते मिले। वहीं सुबह के समय खेत की तरफ से गुजरे ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ से लटकते देखा तो परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। एक साथ हुई दो मौतों से गांव में हड़कंप मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। एक ही फंदे पर लटकते युवक युवतियों के शव देख ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी।

वहीं दोनों मृतकों में करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध होने की चर्चा रही। जिसमें दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ देर बाद बिल्हौर इंस्पेक्टर पीएन बाजपेई फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया दोनों के परिजनों से पूछताछ की गई है, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है।