
राजीनामे से कराया 330 प्रकरणों का निस्तारण,1 करोड़ 37 लाख का अवार्ड जारी
हिण्डौनसिटी.
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को न्यायालय परिसर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा से 330 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में लगी तीन बैंचों में कुल 1173 प्रकरण विचारणार्थ रखे गए। इसके दौरानऋण व बकाया सहित कई प्रकरणों में 1 करोड़ 37 लाख 17 हजार 324 रुपए का अवार्ड जारी हुआ।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति के सचिव छुट्टन लाल शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में एडीज दिनेश कुमार जलुथरिया, एसीजेएम शैला फौजदार व न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार सांवरिया की अध्यक्षता में तीन बैंचों को गठन किया गया। इनमें क्रमश: अशोक कुमार शर्मा, शांति लाल करसौलिया व प्यारेलाल पोहिया पैनल अधिवक्ता रहे। वहीं एडीजे प्रथम सीताराम मीणा ने प्रकरणों के निस्तारण में बैंचों का सहयोग किया।
लोक अदालत में एनआई एक्ट के 12, बैंक रिकवरी के 11 प्रकरणों , मोटर वाहन दुर्घटना दावा के 26, वैवाहिक विवाद के 37 व 34 सिविल प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा प्रिलिटीगेशन में बैंक व दूरभाष के 20 प्रकरणों को निस्तारण किया गया। लोक आदालत में विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक, बीएसएनएल के उपमण्डल अधिकारी संजय मीणा, अभिभाषक संघ अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Published on:
10 Jul 2021 11:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
