
करौली. पशुपालन विभाग की ओर से पशु मेला मैदान पर चल रहे माल मेला (हाट मेला) में बुधवार रात एक व्यापारी युवक से बाइक सवार दो जनों ने चाकू की नोंक पर 43 हजार 200 रुपए लूट लिए। पीडि़त ने भाग कर अन्य व्यापारियों को घटना से अवगत कराया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि मामले में प्राथमिकी पेश नहीं की गई।
भरतपुर के बंजी निवासी मिर्च-मसाला व्यापारी युवक वीरेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि रात करीब दस बजे वह मैदान के पिछवाड़े शौच करने गया था। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए और उसे पकड़ लिया।उनमें से एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसकी जेब में रखे दिनभर की बिक्री के 43 हजार 200 रुपए लूट लिए। वह भाग कर अन्य व्यापारियों के पास आया और घटना से अवगत कराया। अन्य व्यापारी आरोपितों की तलाश में पिछवाड़े की ओर गए, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना पर करीब एक घंटे बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपितों का कहीं सुराग नहीं लगा।इधर व्यापारियों ने मेला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. भागीरथलाल मीणा ने बताया कि इस मेले में पुलिस व्यवस्था नहीं की जाती है। फिर भी व्यापारियों की मांग पर पुलिस के जवान गश्त के लिए लगवाए जाएंगे।
Published on:
9 Mar 2017, 11:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.