30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान के इस मार्ग पर दौड़ेगी AC डीलक्स रोडवेज बस, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

एसी डीलक्स रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू होने से कैलादेवी-करौली-हिण्डौन-महवा-सिकंदरा-जयपुर क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 19 Jun 2025, 7:48 AM IST

ac delux bus

Photo- RSRTC website

Kaila DeviTo Jaipur AC Delux Roadways Bus: राजधानी जयपुर को राज्य सहित दूसरे अन्य धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए रोडवेज की ओर से एसी, स्लीपर और डीलक्स बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को जयपुर से कैलादेवी के लिए एसी डीलक्स बस सेवा शुरू की गई। इससे करौली मदन मोहन मंदिर और कैलादेवी धार्मिक स्थल जुड गए हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में जयपुर से धार्मिक स्थल करणी माता (देशनोक), रामदेवरा, खाटूश्यामजी, विरात्रामाता, सालासर बालाजी धाम, गोवर्धन, अयोध्या धाम, गोरखपुर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, हरिद्वार, मथुरा, डिग्गी (कल्याणजी) को जोड़ा जा चुका है।

वहीं, एसी डीलक्स रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू होने से करौली जिले के कैलादेवी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा जयपुर-हिण्डौन होते हुए कैलादेवी तक नियमित रूप से चलेगी। करौली जिले में दूसरी एसी डीलक्स बस सेवा है। यह निर्णय से ना केवल क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि यह एसी डीलक्स रोडवेज बस जयपुर से कैलादेवी के लिए 10 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। जबकि 3 बजकर 15 मिनट पर कैलादेवी पहुंचेगी। इसके चलते 10 बजे जयपुर-अलवर-जयपुर के लिए चलने वाली रोडवेज का संचालन आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में लागू होगा गुजरात मॉडल, किडनी बीमारी के मरीजों को मिलेगी ये सुविधा