4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफाई में पिछड़ा हिण्डौन रेलवे स्टेशन

Backward Hindaun railway station in cleanliness.448th rank found in stations of the country.Cleanliness survey of Indian Railways under Swachh Rail Abhiyan -देश के स्टेशनों में मिली 448 वी रैंक.भारतीय रेलवे का स्वच्छ रेल अभियान के तहत सफाई सर्वे

2 min read
Google source verification
भारतीय रेलवे का स्वच्छ रेल अभियान के तहत सफाई सर्वे

सफाई में पिछड़ा हिण्डौन रेलवे स्टेशन

हिण्डौनसिटी. रेलवे ने कोटा मण्डल में जिन आठ रेल स्टेशनों को आइएसओ का दर्जा दिलाने की कवायद शुरू की थी, भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल अभियान के तहत किए सफाई के सर्वे में फिसड्डी रह गए हैं। देश के कुल 611 रेलवे स्टेशनों में से हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन 448 वीं रेंक पर आकर टिका है।


राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर रेलवे कोटा मण्डल के आठ रेलवे स्टेशन कोटा, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, बूंदी, गंगापुरसिटी, डकनिया तलाब के साथ हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन को स्वच्छता और हरियाली सहित अन्य मानकों पर आईएसओ का दर्जा दिलाने के लिए चयनित किया था। हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों की सफाई आदि के लिए एक समिति का गठन भी किया गया।

इस बीच स्वच्छता पखबाड़े के तहत गत दिना थर्ड एजेंसी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सोपानों पर स्टेशन की सफाई व्यवस्था को सर्वें किया व यात्रियों से फीडबैक लिया। अंकों के आधार देश के 611 स्टेशनों पर किए सर्वें में हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन काफी निचली पायदान पर पहुंच 448 वी रैंक ही हासिल कर सका।

दर्जनों मानकों पर किया सर्वे-
गैर उपनगरीय श्रेणी-4 (एनएसजी-4) के तहत थर्ड पार्टी ने हिण्डौन रेलवे स्टेशन का दर्जनों बिन्दुओं पर स्टेशन की डिजाइन के तहत पार्किंग, मुख्यद्वार, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज व प्रतीक्षालय की बनावट, प्रत्यक्ष अलोकन में पार्किंग एरिया, मुख्य प्रवेशद्वार, प्लेटफार्म, टॉयलेट् की सफाई, कीटे-मकोड़ों व आवारा पालतू पशुओं की परिसर में मौजूदगी व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को शामिल कर सर्वे किया। इनको लेकर यात्रियों की प्रक्रिया ही ली गई।

ऐंसे मिली गे्रडिंग-
गैर उपनगरीय-4 श्रेणी के हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन को 220.27 अंकोंं से स्कोर के साथ 448 वी रैंक मिली है। रेलवे सूत्रों के अनुसार सर्वे में प्रक्रिया मूल्यांकन में 157.89, प्रत्यक्ष अवलोकन मेंं 283.22 व नागरिक प्रतिक्रिया में 661 .38 अंक मिले।

ग्रीन स्कोरिंग में मिले मात्र 15.30 अंक-
हरियाली और कचरा प्रबंधन के मामले मेंं भी हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन बेहतर स्कोर नहीं बना सका। स्टेशन को 100 में से मात्र 15.30 अंक मिले हंैं। सर्वे के परिणाम के अनुसार स्टेशन का ग्रीन कवर्ड मात्र 0.3, तरल कचरा प्रबंधन में 3 , ठोस कचरा प्रबंधन में 8 तथा ऊर्जा सरंक्षण प्रबंधन में 4 अंक मिले हैं।

मशीनी सफाई में खर्च हो रहे 95 हजार-
रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था में हर माह 95 हजार रुपए खर्च होता है। ठेके पर सफाई के लिए मात्र 6 कर्मचारी व एक सुपरवाईजर ही है। जबकि गंगापुरसिटी में 25 कर्मचारी व 3 सुपरवाइजर है। ऐसे में स्टेशन पर रेलवे के सफाई के इंतजाम बड़े क्षेत्र व यात्रियों की आवक के लिहाज से बौने साबित हो रहे हैं।

नहीं हैं सरकारी सफाईकर्मी-
रेल अधिकरियों ने अनुसार स्टेशन पर पहले 5 सफाई कर्मचारी थे। एक के सेवानिवृत, दो के तबादले व दो जनों की प्वाइंट्स मैन में पदोन्नति होने से स्टेशन पर रेलवे का स्थाई सफाईकर्मी नहीं है।

फैक्ट फाइल
रेलवे स्टेशन ---------रैंक
गंगापुरसिटी ---------- 291
कोटा -------------- 274
बूंदी----------------341
भरतपुर------------- 382

सवाईमाधोपुर --------433
हिण्डौनसिटी--------- 448
डकनिया तालाब ----- 525


सफाईकर्मी संख्या बढ़ाने को लिखा है
स्टेशन पर सफाईकर्मियों संख्या बढ़ा कर 20 करने के लिए मण्डल अधिकारियों लिखा हुआ है। वैसे मौजूदा संसाधनों से तीनों पारियों में सफाई कराई जा रही है।
गजानंद गुप्ता , अधीक्षक
रेलवे स्टेशन हिण्डौनसिटी