25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

Video: चहूंओर देवी मां की गूंज के बीच श्रद्धा में डूबे हैं श्रद्धालु

www.patrika.com

Google source verification

करौली. शारदीय नवरात्र के चलते जिला मुख्यालय पर धार्मिक आयोजनों की धूम मची है। जगह-जगह हो रहे धार्मिक आयोजनों से भक्तिरस बरस रहा है।

मंदिरों में हनुमान पाठ एवं देवी मां के अनुष्ठान किए जा रहे हैं। वहीं कई जगह दुर्गा मां की प्रतिमा की स्थापना कर दुर्गा महोत्सव का आयोजन चल रहा है।

हनुमान मंदिरों में चौपाईयों के स्वर गूंज रहे हैं, वहीं देवी मंदिरों में माता की अनुष्ठान हो रहे हैं। यहां चौबे पाड़ा में दुर्गा महोत्सव में हो रहे धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। चौबे पाड़ा भक्त मण्डी की ओर से मण्डल की ओर से आयोजित महोत्सव में प्रतिदिन शाम को महाआरती का आयोजन होता है। महाआरती में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भाग ले रहे हैं।

१० अक्टूबर से हुई स्थापना के साथ ही पं. गिरिश शास्त्री पूजा-अर्चना करा रहे हैं। दिन में तीन बजे से प्रवचन होते हैं। रात को महाआरती के बाद भजन संध्या होता है। इससे क्षेत्र का माहौल धर्ममय बना हुआ है। आयोजन में राम शर्मा, सुनील शुक्ला, अजय चतुर्वेदी, केशव भारद्वाज, संतोष शर्मा, विजय चतुर्वेदी, अमर, नितिन आदि द्वारा व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं।