
धनतेरस आज, बाजार में बरसेगा धन, जगह-जगह हुई सजावट
धनतेरस आज, बाजार में बरसेगा धन, जगह-जगह हुई सजावट दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार शुरू टोडाभीम. दीपावली त्योहार को लेकर बाजार में सभी जगह सजावट की गई है। महालक्ष्मी के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पांच दिवसीय त्योहार के तहत शुक्रवार को धनतेरस मनाई जाएगी। कस्बे के बाजारों में रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। वहीं खरीदारी के लिए भी दुकानदारों ने तैयारी पूरी कर रखी है। शोरुमों व दुकानों पर सजावट की गई है। बाजार में देर रात तक चहल-पहल रहने लगी है। करौली. दीपावली का पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस के साथ शुक्रवार से शुरू होगा। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ेगी। त्योहार को देखते हुए बाजार में सजावट की गई है वहीं विभिन्न प्रतिष्ठानों को सजाया गया है। धनतेरस पर चांदी के आभूषण, बर्तन सहित वस्त्र, मिठाई, वाहन आदि खरीदने का विशेष महत्व है। मिठाइयों की जमकर खरीदारी होगी। जिसके लिए मिठाई विक्रेताओं ने गुरुवार को तैयारी की। धनतेरस को शाम को दीपदान किया जाएगा। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा होगी। राजकीय औषधालयों में धन्वंतरि की पूजा की जाएगी। धनतेरस पर दुकानदारों को अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। धनतेरस के लिए सजे बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ेगी भीड़ गुढ़ाचंद्रजी. दीपावली त्योहार को लेकर बाजार में रौनक छा गई है। शुक्रवार को धरतेरस मनाई जाएगी। जिसके लिए बाजार सजकर तैयार है। बाजार में जमकर खरीदारी होगी। इलेक्ट्रॉनिक आइटमों, वाहन आदि के शोरूमों पर सजावट की गई है। धनतेरस पर रेडीमेड कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, फर्नीचर, वाहन, मिठाइयों आदि की अच्छी खरीदारी होगी। धनतेरस को लेकर एक दिन पहले गुरुवार को दिनभर बाजार में तैयारी चलती रही।
फोटो केप्शन. टोडाभीम. कस्बे के बाजारों में की गई सजावट।
Published on:
10 Nov 2023 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
