
Rajasthan latest News in hindi - Patrika News & headlines
करौली.
डांग क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था धाम सकरघटा के चामुंडा मंदिर में आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस मौके पर मंदिर परिसर में अस्थायी दुकानें भी लगाई गईं, जहां से देवी भक्तों ने खरीदारी की।
सकरघटा के चामुंडा देवी मंदिर पर हर शनिवार को देवी भक्तों का मेला जुड़ता है, जिसमें सकरघटा सहित आसपास के गांवों एवं हिण्डौन आदि शहरों से काफी संख्या में देवी भक्त पहुंचकर मनौतियां मांगते हैं। मंदिर में सुबह ५ बजे से ही देवी भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया और देर शाम तक देवी भक्तों का पहुंचना जारी रहा। इस मौके पर मंदिर में देवी आराधना के कई कार्यक्रम हुए। सकरघटा के देवी मंदिर पर जुड़े मेले में भक्त पहुंचे।
गर्मी से नहीं मिल रही राहत लोगों को बारिश की दरकार
करौली. कुछ दिन पहले हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन अब फिर गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। बारिश नहीं होने से गर्मी अपना प्रचण्ड रूप दिखा रही है।
तेज धूप और गर्म हवा से आहत लोग बारिश की आस में आसमान की ओर टकटकी लगाए रहते हैं। तापमान की अधिकता अब असहनीय हो गई है। मानसून की चाल को देखते हुए मौसम विभाग ने इस बार राजस्थान में मानसून के १६ जून तक प्रवेश करने का अनुमान लगाया था, लेकिन अभी तक ऐसी स्थिति नजर नहीं आ रही है। गर्मी तेज होने से पानी का संकट भी कम नहीं हो रहा है।
वहीं, राजधानी में सूचना सहायकों के पदों में बढोतरी की मांग को लेकर शनिवार को सूचना सहायक बेरोजगार संघ की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। संघ के कार्यकर्ता राकेश मीणा ने बताया कि चार वर्ष के इंतजार के बाद सूचना सहायकों के 1302 पदों पर ही भर्ती निकली है। जबकि वर्तमान में 3319 पद रिक्त हंै। संघ ने मुख्यमंत्री से रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
Published on:
23 Jul 2018 11:29 pm
