5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्ष्मी पूजन के बाद घर में लगी आग, नकदी-कपड़े हुए राख

शहर की खेडिया रोड स्थिति तुलसी कॉलोनी में दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के कक्ष में आग लग गई। इससे कमरे में रखे नकदी कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। कमरे में आगे की लपटें देख परिजन और पडोसियों ने एक घंटे की मशक्त से आग पर काबू पाया। आग से 50-60 हजार रुपए की नकदी व करीब डेढ़ लाख राख हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
लक्ष्मी पूजन के बाद घर में लगी आग, नकदी-कपड़े हुए राख

लक्ष्मी पूजन के बाद घर में लगी आग, नकदी-कपड़े हुए राख

शहर की खेडिया रोड स्थिति तुलसी कॉलोनी में दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के कक्ष में आग लग गई। इससे कमरे में रखे नकदी कपड़े सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। कमरे में आगे की लपटें देख परिजन और पडोसियों ने एक घंटे की मशक्त से आग पर काबू पाया। आग से 50-60 हजार रुपए की नकदी व करीब डेढ़ लाख राख हो गया।

तुलसी कॉलोनी निवासी किराना दुकानदार रमेश चंद चौबदार ने बताया कि रात करीब 8 बजे सामूहिक लक्ष्मी पूजन के बाद वह कक्ष में सो गया था। दिन भर दुकान पर कामकाज की थकावट से वह सो गया। रात करीब 9.30 बजे कमरे में तपन महसूस होने पर नींद खुली लो कमरे में खिडक़ी के पर्दों व कपडे आदि अन्य सामान में आग लग ही थी। वह भाग का बाहर निकला। परिसर में स्थित दूसरे कमरों में बैठे परिजन बाहर निलकल आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

शोरसुन पड़ोसी भी मौके पर आकार मदद में जुट गए। लेकिन आग पचंड हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। तक कमरे में रखा अधिकांश सामान जल गया। पीडित रमेशचंद ने बताया कि आग से त्योहारी दुकानदारी के 50-60 हजार रुपए, कुछ गहने, कपड़े, विस्तर, टेलीविजन, फ्रिज, पलंग आदि जल गए। गनीमत रही कि लक्ष्मी पूजन का कक्ष अन्य कमरों से सटा नहीं नहीं था, नहीं तो दूसरे कक्ष भी आग की चपेट में आ जाते।

सोमवार सुबह पीडित के घर घटना की जानकारी लेने वालों का तांता लग गया। पार्षद प्रतिनिधि उदयसिंह धाकड़ ने जिला प्रशासन ने पीडित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पीडि़त की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि आग से कमरे में रखा पूरा सामान जल गया। आग लगने कारण का पता नहीं चला है।