हिण्डौनसिटी. खरेटा रोड स्थित जाटव बस्ती के राजनगर में 11 दिन पूर्व दम्पती पर हुए हमले में महिला की मौत के मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा कर आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। आरोपित को शक था कि पत्नी के उसके जीजा के साथ अवैध संबंध है। थानाधिकारी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपित राजनगर निवासी विष्णु जाटव ने आठ नवम्बर को सुबह घर में ही पत्नी अनीता(28) के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए स्वयं के सिर में भी चोट मार ली। बाद में परिजनों ने दोनो को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से अनीता को जयपुर रैफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।