
यहां के गेहूं-बाजरे की है साउथ इंडिया में जबरदस्त डिमांड, रेल में भरकर जा रहा पहुंचाया
हिण्डौनसिटी.
दक्षिण भारत में पूर्वी राजस्थान के गेहूं और बाजरा की बढ़ी मांग से हिण्डौन रेलवेस्टेशन की माल भाड़ा आय में इजाफा हो रहा है। बीते तीन माह में रेलवे स्टेशन के मालगोदाम यार्ड से पांच हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं भारत के दक्षिणी राज्यों को भेजा गया।
रेलवेे सूत्रों के अनुसार दक्षिण भारत में गेहूं व बाजरा की फसल नगण्य होने से खाद्यान्न के लिए मध्य व उत्तरी राज्यों से गेहूं मंगाया जाता है। गत सीजन में क्षेत्र में रबी की फसल अन्य की तुलना में बेहतर होने से दक्षिण भारत में गेहूं की मांग बढ़ गई। ऐसे में मई व जुलाई माह में एक-एक मालगाड़ी के रेक से ढाई हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा गया। गत वर्ष स्थानीय स्टेशन के रेक प्वाइंट्स से गेहूं का एक भी रेक लदान नहीं हुआ। बीते साल गेहंू के स्थान पर बाजरा के दो रैक दक्षिणी राज्यों को भेजा गया।
व्यापारियों के अनुसार दक्षिण राज्यों में गेहूं सूजी बनाने व प्रवासी उत्तर भारतीयों के खाद्यान्न के रूप में काम आता है। वहीं बाजरा प्रमुख तौर मुर्गीदाना के रूप में उपयोग लिया जाता है।
एक रेक से ७५ से ८० लाख की आय-
स्टेशन से ४२ डिब्बों की मालगाड़ी के एक रैक को दक्षिणी राज्य मेें भेजने से रेलवे को ७५ से ८० लाख रुपए की आय होती है। रेलवे गुड्स बुङ्क्षकंग कार्यालय के अनुसार २८ जुलाई को मालगाड़ी से २६५८ मीट्रिक टन गेहूं कोट्टायम भेजा गया। इससे रेलवे को ७६ लाख ६७ हजार रुपए का राजस्व मिला। वहीं दो माह पूर्व मई माह में २६४९ मीट्रिक टन गेहूं ४२ डिब्बों की मालगाड़ी कोट्टायम भेजने पर ८० लाख ७८ हजार के भाड़े की आय हुई। रेवले के व्यस्त सीजन में रेक की दरों में इजाफा हो जाता है।
निर्यात की तुलना में आयात रेक अधिक-
रेलवे स्टेशन पर गुड्स निर्यात की तुलना में आयात रेकों संख्या अधिक है। रेलवे सूत्रों के अनुसार के अनुसार स्टेशन पर प्रतिमाह रासायनिक खाद व सीमेंट के औसतन ६-७ रैक आते हैं। जबकि जिंस निर्यात में फसली सीजन में दो से तीन मालगाड़ी रेक ही रवाना होते हैं।
इनका कहना है...
दक्षिण भारत में गेहूं के निर्यात से तीन माह में करीब डेढ़ करोड़ रुपए की आय हुई है। मांग बरकरार रही तो आय में इजाफे की उम्मीद है।
-बनवीर सिंह चौधरी,मुख्य माल पर्यवेक्षक
रेलवे स्टेशन, हिण्डौनसिटी.
फैक्ट फाइल
जावक
२६मई१८ - २६८५ मी.ट. गेहूं
२८जुलाई१८ - २६४९ मी.ट. गेहूं
३अगस्त१७- २६५२ मी.ट बाजरा
२० अगस्त१७- ६९५ मी.ट. बाजरा
आवक-
अप्रेल- ३ रेक (रासायनिक खाद व सीमेंट)
मई- ७ रेक
जून- ६ रेक
जुलाई - ६ रेक
Published on:
02 Aug 2018 08:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
