4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की मौत का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम, हत्या होने का आरोप

करसाई. पिछले महिने 28 अगस्त को करसाई निवासी युवक वीकेश जाटव पुत्र रामजीलाल की मौत के मामले का पुलिस द्वारा अब तक खुलासा नहीं करने के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को करौली-कैलादेवी सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वीकेश की हत्या होने का आरोप लगाते हुए मामले का खुलासा करने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने से सड़क पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंचे कैलादेवी थाना अधिकारी अशोक कुमार और मामचारी थाना पुलिस ने ग्रामीणो

2 min read
Google source verification
युवक की मौत का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम, हत्या होने का आरोप

युवक की मौत का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम, हत्या होने का आरोप

युवक की मौत का खुलासा नहीं होने पर लगाया जाम, हत्या होने का आरोप करसाई. पिछले महिने 28 अगस्त को करसाई निवासी युवक वीकेश जाटव पुत्र रामजीलाल की मौत के मामले का पुलिस द्वारा अब तक खुलासा नहीं करने के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को करौली-कैलादेवी सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वीकेश की हत्या होने का आरोप लगाते हुए मामले का खुलासा करने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने से सड़क पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंचे कैलादेवी थाना अधिकारी अशोक कुमार और मामचारी थाना पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण कलक्टर तथा एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एएसपी सुरेश जैफ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। करीब दो घंटे लगे रहे जाम से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गौरतलब है की मामले में 2 दिन पूर्व भी ग्रामीणों ने करौली कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एसपी और कलक्टर को ज्ञापन सौंपा था। करसाई गांव निवासी कुंजीलाल मीणा ने बताया कि वीकेश जाटव पुत्र रामजी लाल करसाई गांव का ही निवासी था। जो 27 अगस्त को मोटरसाइकिल से डरुआपुरा गया था। उसके बाद रात करीब 12 बजे करौली हॉस्पिटल से दो लोगों को ससेड़ी गांव छोडऩे गया था। लेकिन ससेड़ी गांव से वीकेश को घायल अवस्था में एंबुलेंस से करौली हॉस्पिटल लाया गया। वीकेश के सिर में चोट लगी थी। गंभीर हालत में उसे जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर में 28 अगस्त को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Story Loader