17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

VIDEO: त्योहार: कलर-पेंट्स का सजा बाजार, पुताई कार्य हुआ शुरू

त्योहार के लिए मकानों को चमकाने में जुटे लोग करौली. नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। वहीं दीपावली भी नजदीक ही है। ऐसे में लोगों ने त्योहार मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दीपावली के मद्देनजर कई लोगों ने मकानों की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके लिए बाजार में रंगाई-पुताई की सामग्री का बाजार सज गया है। डिस्टेंपर आदि के कारोबार में तेजी आई है। मकानों की पुताई के लिए कलर खरीदने को दुकानों पर भीड़ चालू हो गई है। कुछ ग्राहकों ने बताया कि नवरात्र से ही मकानों की पुताई

Google source verification

कलर-पेंट्स का सजा बाजार, पुताई कार्य हुआ शुरू करौली. नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। वहीं दीपावली भी नजदीक ही है। ऐसे में लोगों ने त्योहार मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दीपावली के मद्देनजर कई लोगों ने मकानों की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके लिए बाजार में रंगाई-पुताई की सामग्री का बाजार सज गया है। डिस्टेंपर आदि के कारोबार में तेजी आई है। मकानों की पुताई के लिए कलर खरीदने को दुकानों पर भीड़ चालू हो गई है। कुछ ग्राहकों ने बताया कि नवरात्र से ही मकानों की पुताई का कार्य चालू कर रहे हैं, ताकि दीपावली के आसपास अन्य कार्यों के लिए समय मिल सके। विभिन्न ब्रांड के पेंट्स उपलब्ध कलर पेंट्स विक्रेता योगेश कुमार ने बताया कि त्योहार से कारोबार में तेजी आएगी। विभिन्न कंपनियों के पेंट्स उपलब्ध है। कलर की अधिकतम रेंज ९०० से ९००० हजार रुपए तक है। अबकी बार कंपनियों ने मकानों को बरसाती सीलन आदि से बचाव को ध्यान में रखते हुए गुणवत्तापूर्ण कलर लांच किए हैं। जो सालों साल मकानों में चमक बरकरार रखेंगे। पुताई के बाद मकान दिखने में आकर्षक भी लगेंगे। हालांकि पिछले वर्षों की तुलना में महंगाई के दौर में दामों में कुछ इजाफा हुआ है। योगेश कुमार ने बताया कि बाजार में कुछ ऐसे कलर भी आए हैं जो मकानों में गर्मी के दिनों में तेज धूप का असर कम करते हैं। उन कलर से पुताई के बाद मकानों की छतों, दीवार पर तापमान का असर कम होता है। गंावों में लिपाई कम, कलर पुताई हो रही अधिक गांवों में अधिकतर लोग पहले गोबर, खली आदि से कच्चे घरों की रंगाई पुताई करते थे। गोबर से घरों का लीपते थे, लेकिन आज गांवों में भी जगह-जगह पक्के मकान बनने के बाद ग्रामीणों का मकानों की पुताई शहरों की तरह कलर पेंट्स से करने में रुझान दिख रहा है। जिससे गांवों के लोग भी कलर डिस्टेंपर खूब खरीदकर ले जा रहे हैं। इधर दीपावली के आसपास खरीदारी जोर पकडऩे के चलते दुकानदारों ने भी अभी दुकानों की सफाई का कार्य चालू कर दिया है। ताकि बाद में बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढऩे पर समस्या नहीं आए। मजदूरों को मिला रोजगार मकानों की रंगाई-पुताई का कार्य चालू होने से मजदूरों को रोजगार मिला है। पुताई कार्य से जुड़े समीर खान, असरार अहमद आदि ने बताया कि दीपावली के सीजन में पुताई कार्य में अच्छी आमदनी की उम्मीद है। हालांकि पिछले कई वर्षों से पुताई कार्य की दर में कोई इजाफा नहीं हुआ है। मकानों की पुताई करवाने के लिए लोग मोल-भाव कर रहे हैं।