
नादौती के बेडेकापुरा गांव में सैनिक को सलामी देते सशस्त्र जवान।
अंत्येष्टि में उमड़े हजारों लोग
नादौती. कैमरी क्षेत्र के बेडेकापुरा निवासी दिवंगत हवलदार कैलाश चंद गुर्जर की पार्थिक देह रविवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में पंच तत्व में विलीन हो गई। सैन्य सम्मान के साथ दिवंगत सैनिक को विदाई दी। सैनिक के शव को उसके बारह वर्षीय पुत्र हरेन्द्र सिंह ने मुखाग्नि दी। सैनिक का शव पैतृक गांव पहुंचा तो पिता भगवान सिंह, पत्नी सुपिता देवी व उसके तीनों बच्चे रो रोकर निढाल हो गए। उल्लेखनीय है कि कैलाशचंद गुर्जर जम्मू में प्रशिक्षण के दौरान घायल हो गए थे। दिल्ली के सैनिक अस्पताल में इलाज के दौरान वे दिवंगत हो गए।
सैनिक का शव आने पर नादौती उपखण्ड की सीमा स्थित तालचिड़ा घाटी में प्रवेश के बाद रास्ते में पडऩे वाले गांवों में सड़क के दोनों और खड़े होकर हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक के शव को नादौती में श्रद्धांजलि के बाद पैतृक गांव बेडेकापुरा पर ले जाया गया। पार्थिव देह को लेकर आए रजीमेंन्ट के जवानों ने परिजनों को अंतिम दर्शन कराए। सैनिक के अंतिम दर्शन के हजारों लोग मौजूद रहे।
जवानों ने दी सलामी
सैनिक की पार्थिव देह को उसके पैतृक घर से सेना के जवानों द्वारा कंधा देते हुए गांव के पास स्थित अन्त्येष्टी स्थल तक ले जाया गया। जहां भरतपुर से आए सेना के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। सैनिक के शव को लेकर आए ११ गार्ड इनफेन्ट्री रेजीमेंन्ट के जवानों ने शव साथ आए राष्ट्रीय ध्वज को सैनिक के पुत्र हरेन्द्र सिंह को प्रदान किया।
श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग
श्रद्धांजलि देने वालों में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला, सांसद डॉ.मनोज राजौरिया, विधायक पी.आर. मीना, पूर्व विधायक घनश्याम महर, पूर्व विधायक बत्तीलाल मीना, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परमाल सिंह खटाना, भाजपा पंचायत राज के प्रदेश संयोंजक राजेन्द्र शेखपुरा, जिला कांग्रेस के महामंत्री मुरारीलाल रायसना, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शीशराम खटाना, कांग्रेस के महासचिव दयाराम ठेकेदार,कैमरी सरपंच अतराज खटाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुर्जर, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विष्णु खटाना, मेढेकापुरा सरपंच रेशम देवी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह राजावत, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनिता जाटव, पूर्व जिला प्रमुख शिवदयाल मीना, किसान मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पितराम मीना, सूबेदार भीम सिंह खटाना, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोंजक नरेन्द्र नीरू खटाना, टोडाभीम एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीना, विकास अधिकारी ऋषीराज मीना, तहसीलदार हरसहाय मीना, एनएसयूआई के जिला महासचिव सत्येन्द्र खटाना, सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष हंसराज गुर्जर, पुलिस उपअधीक्षक फूलचंद मीना, थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर, दलपुरा सरपंच प्रतिनिधी धुंधीराम धडांगा, नादौती सरपंच रमेश चंद कोली, सैनिक कल्याण बोर्ड के ए.के.सहाय, सैनिक कल्याण बोर्ड करौली के सूबेदार गुमान सिंह, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के हवलदार ईश्वर सिंह योगी आदि ने श्रद्धांजलि दी।
Published on:
05 Sept 2021 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
