27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फसल कटाई भी हुई महंगी, मजदूरों का चल रहा टोटा

गेहूं की कटाई में व्यस्त हुए किसान बालघाट. गेहूं की कटाई का समय शुरू होने के साथ ही मजदूरों की मांग बढ़ गई है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते फसल को जल्द से जल्द काटकर सुरक्षित रखने के लिए किसान मजदूरों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि उनको मजदूर आसानी से नहीं मिल रहे। फसल कटाई भी महंगी पड़ रही है। मजदूरों को बाहर से बुलाना पड़ रहा है। नांगलशेरपुर गांव के किसान नेता शिवदयाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र में कुछ किसान परिवार स्वयं ही कटाई में जुट गए हैं, तो ज्यादातर किसानों को अपने खलियानों में मजदूर लगा फसल

less than 1 minute read
Google source verification
फसल कटाई भी हुई महंगी, मजदूरों का चल रहा टोटा

फसल कटाई भी हुई महंगी, मजदूरों का चल रहा टोटा

फसल कटाई भी हुई महंगी, मजदूरों का चल रहा टोटा
बालघाट. गेहूं की कटाई का समय शुरू होने के साथ ही मजदूरों की मांग बढ़ गई है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते फसल को जल्द से जल्द काटकर सुरक्षित रखने के लिए किसान मजदूरों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि उनको मजदूर आसानी से नहीं मिल रहे। फसल कटाई भी महंगी पड़ रही है। मजदूरों को बाहर से बुलाना पड़ रहा है। नांगलशेरपुर गांव के किसान नेता शिवदयाल मीणा ने बताया कि क्षेत्र में कुछ किसान परिवार स्वयं ही कटाई में जुट गए हैं, तो ज्यादातर किसानों को अपने खलियानों में मजदूर लगा फसल की कटाई करानी पड़ रही है। किसान सुबह से शाम तक खेतों में कटाई कार्य में जुटे रहते हैं। मौसम विभाग ने १३ मार्च से एक बार फिर मौसम खराब होने का अंदेशा जताया है। बारिश की संभावना है। ऐसे में किसान मौसम साफ रहने तक जल्द से जल्द फसल काट रहे हैं।

बाजार में ग्रामीणों की चहल-पहल कम

शहर के बाजारों में कुछ दिनों पहले तक ग्रामीणों की काफी चहल-पहल थी, लेकिन अब किसान फसल कटाई में जुटने से उनकी शहर में आवाजाही कम हो गई है। जिससे शहर के बाजारों में सूनापन है। ग्राहकी भी कम हो रही है। फसल कटाई कार्य पूरा होने के बाद ही बाजार में फिर ग्रामीणों की चहल-पहल दिखाई देगी।
केप्शन बालघाट में गेहूं की कटाई करते किसान।