19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

VIDEO: पेयजल के लिए लगाया जाम, समझाइश पर मानी महिलाएं

नादौती-गंगापुर मार्ग पर डेढ़ घंटे वाहन चालक रहे परेशान नादौती. भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल समस्या से निजात नहीं मिल रही। पेयजल समस्या से त्रस्त कस्बा शहर की महिलाओं ने सोमवार सुबह बस स्टैण्ड के समीप नादौती गंगापुर मार्ग पर कंटिली झाडिय़ां डाल कर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार धनीराम कुमावत ने सड़क पर बैठी महिलाओं व ग्रामीणों से समझाइश कर शीघ्र जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया। जिसके ब

Google source verification

पेयजल के लिए लगाया जाम, समझाइश पर मानी महिलाएं
नादौती. भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल समस्या से निजात नहीं मिल रही। पेयजल समस्या से त्रस्त कस्बा शहर की महिलाओं ने सोमवार सुबह बस स्टैण्ड के समीप नादौती गंगापुर मार्ग पर कंटिली झाडिय़ां डाल कर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार धनीराम कुमावत ने सड़क पर बैठी महिलाओं व ग्रामीणों से समझाइश कर शीघ्र जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटाया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री राजबाई मीना ने भी जाम लगा कर बैठी महिलाओं से समझाइश की और अधिकारियों को पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने की बात कही। जलदाय विभाग व चंबल परियोजना का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं था।

ज्ञापन सौंप बताई समस्या

ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार धनीराम कुमावत को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या के बारे में बताया। उन्होंने महंतजी वाले कुएं में गांव के नलकूपों का पानी देने, चंबल परियोजना के पानी की प्रतिदिन एक घंटे सप्लाई देने व गांव में जलदाय विभाग के कर्मचारियों को बदलने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी दो दिनों में व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया तो २५ मई को गांव की महिलाएं उपजिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर जाम लगाया जाएगा।
कई दिनों से नहीं हो रही जलापूर्ति

महिलाओं ने बताया कि गांव में चंबल पेयजल परियोजना का पानी कई दिनों से नहीं आ रहा है। जिससे गांव में गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। उन्होंने बताया कि व्यास के डाबरे पर भी पर्याप्त पानी नहीं होने से आठ से दस दिनों के अंतराल में जलापूर्ति होती है। जिससे पेयजल की गंभीर समस्या चल रही है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
केप्शन.