scriptकरौली के उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर दशकों बाद शुरू हुई एक्स-रे मशीन की सुविधा | karauli news | Patrika News

करौली के उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर दशकों बाद शुरू हुई एक्स-रे मशीन की सुविधा

locationकरौलीPublished: Jul 19, 2021 08:08:24 pm

Submitted by:

Dinesh sharma

करौली. दशकों के लम्बे इंतजार के बाद जिला मुख्यालय स्थित जिला उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर रोगियों को एक्स-रे मशीन की सुविधा मिलने लगी है।

करौली के उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर दशकों बाद शुरू हुई एक्स-रे मशीन की सुविधा

करौली के उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर दशकों बाद शुरू हुई एक्स-रे मशीन की सुविधा

करौली. दशकों के लम्बे इंतजार के बाद जिला मुख्यालय स्थित जिला उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर रोगियों को एक्स-रे मशीन की सुविधा मिलने लगी है। इससे क्षय रोगियों व सिलिकोसिस जांच के लिए रोगियों को एक्स-रे कराने की खातिर सामान्य चिकित्सालय तक की भाग-दौड़ खत्म हो जाएगी। करीब एक माह पहले केन्द्र के लिए एक्स-रे मशीन प्राप्त हुई थी। जिसका उद्घाटन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक लाखनसिंह मीना ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक लाखनसिंह ने कहा कि केन्द्र पर ही एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू होने से रोगियों को राहत मिलेगी। अब उन्हें सामान्य चिकित्सालय नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय की बचत के साथ परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विधायक ने जिला उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर स्टाफ सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की कमी को पूरा करने का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर नगरपरिषद सभापति पुत्र व पार्षद अमीनुद्दीन खान, जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. विजयसिंह मीना, समाजसेवी बबलू शुक्ला, छोटे भंवर, केन्द्र के कार्मिक अनिलकुमार शर्मा, मनीष शर्मा, सुनील मंगल सहित अन्य मौजूद थे।
गौरतलब है कि दशकों से यहां संचालित हो रहे उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर अभी तक एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जबकि क्षय रोगियों व सिलिकोसिस जांच के लिए एक्सरे जरुरी है। ऐसे में रोगियों को एक्सरे के लिए सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर एक्सरा कराने पड़ते हैं, जहां उन्हें इंतजार करना पड़ता। वहीं उसी एक्सरे मशीन पर सामान्य चिकित्सालय में आने वाले रोगियों के भी एक्सरे किए जाते हैं। चूंकि सामान्य चिकित्सालय में आने वाले रोगियों के भी प्रतिदिन एक्स-रे होते हैं। ऐसे में उप क्षय रोग निवारण केन्द्र से एक्सरे के लिए भेजे जाने वाले रोगियों को इंतजार करना मजबूरी होती है। वहीं एक ही जगह एक्सरा होने से दबाव भी रहता था, लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
रोगियों को मिलेगा शीतल पेय
जिला उप क्षय रोग निवारण केन्द्र पर आने वाले रोगियों को अब शीतल जल भी मिल सकेगा। नगर परिषद सभापति पुत्र व पार्षद अमीनुद्दीन खान की ओर से चिकित्सालय को भेंट किए गए वाटर कूलर का भी विधायक लाखनसिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। वाटर कूलर लगने से रोगियों को ना केवल पेयजल की खातिर इधर-उधर भटकना पड़ेगा, बल्कि उन्हें ठण्डा पानी भी मिल सकेगा। इस अवसर पर पार्षद अमीनुद्दीन खान, जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. विजयसिंह मीना, समाजसेवी बबलू शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो