10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: 3 साल बाद पीहर से ससुराल लौटी पत्नी की पति ने कर दी हत्या, परिजनों ने लगाए आरोप, मामला दर्ज

Husband Killed Wife: करौली के हिण्डौन सिटी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने पति पर गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
Married Woman Died

मृतका का फाइल फोटो: पत्रिका

Karauli Crime News: करौली जिले के हिण्डौन सिटी क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई। दरअसल मासलपुर थाना क्षेत्र के बर्बटपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

3 साल से रह रही थी पीहर, 4-5 दिन पहले लौटी थी

जानकारी के अनुसार मृतका निरमा देवी की शादी (बाल-विवाह) करीब 12-13 साल पहले राजेंद्र गुर्जर से हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि निरमा पिछले 3 सालों से से अपने पीहर में रह रही थी। चार-पांच दिन पहले ही समाज के लोगों और रिश्तेदारों की समझाइश के बाद दोनों पक्षों में सुलह करवाई गई थी, जिसके बाद निरमा वापस अपने ससुराल आई थी।

बताया जा रहा है कि परिजनों को आज सुबह घर में खून पड़ा दिखाई दिया। थोड़ा आगे जाकर देखा तो निरमा गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि निरमा की हत्या उसके पति ने की है। घटनास्थल के पास एक धारदार हथियार भी मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

2 बहनों की एक घर में हुई थी शादी

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका की बड़ी बहन की भी शादी उसी परिवार में हुई थी और वह वर्तमान में वहीं रह रही है। बताया जा रहा है कि मृतका और उसके पति के बीच लंबे समय से गृह क्लेश चल रहा था। दोनों की कोई संतान नहीं थी जिसके चलते भी अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे।

घटना के बाद मृतका के परिजन आक्रोशित हैं और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।