8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर
पति ने की पत्नी की हत्या, लाश छोड़ कर भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
Play video

पति ने की पत्नी की हत्या, लाश छोड़ कर भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र की कुम्हारों की ढाणी (मगरा) में गुरुवार देर रात पति ने पत्नी पर हमला कर धारदार तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी जोधपुर की ओर भाग गया था, लेकिन पुलिस टीमों ने शिव के पास बस में सवारी करते समय उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति मोहिम को पत्नी पर शक था। इसी को लेकर कई बार दोनों के बीच बहस और मनमुटाव होता था। हालांकि किस बात पर शक था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। आरोपी कुछ दिन पहले सिरोही जाकर तलवार खरीदकर लाया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Jul 2025, 7:11 PM IST

शक के चलते घटना को दिया अंजाम, मां की लाश देख चीख पड़ी बेटी

जिले के गिराब थाना पुलिस के अनुसार पति मोहिम खां उर्फ मोईब पुत्र मीराखां ने पत्नी रहमु उर्फ रेहमत (34) की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। रात को वारदात के बाद बेटी की नींद खुल गई तो उसने मां को चारपाई पर लहूलुहान हालत में देखा और चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर गिराब थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस की एमओबी व एफएसएल टीमों ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के भाई रज्जब अली पुत्र काबुल खां की रिपोर्ट पर पति मोहिम खां, जीमल खां व इमाम खां के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। वारदात की सूचना पर एसपी नरेंद्र सिंह मीना, रामसर वृत्त डिप्टी मानाराम गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पत्नी की हत्या के मामले में सूचना के बाद गिराब थाना पुलिस और रामसर वृत्त के डिप्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि मोहिम की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उसके तीन दो बेटे और एक बेटी। बड़ा बेटा 14 वर्ष का है। मां की मौत के बाद तीनाें बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।